{"_id":"67aa5938f6391be63b08c6a1","slug":"gorakhpur-news-air-tank-burstpuncture-makers-hand-blown-off-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-837055-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हवा की टंकी फटी...पंक्चर बनाने वाले का उड़ गया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हवा की टंकी फटी...पंक्चर बनाने वाले का उड़ गया हाथ
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र के कटहर तिराहे की घटना, पंक्चर बनाने वाले सलीम की हालत नाजुक
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के कटघर तिराहे पर सोमवार की सुबह हवा की टंकी फटने से पंक्चर बनाने वाले युवक के हाथ के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। परिजन आनन-फानन में सलीम को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल सलीम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के कटघर तिराहे पर सलीम हुसैन की पंक्चर बनाने की दुकान है। सोमवार की सुबह वह पंक्चर बना रहा था। इस दौरान उसकी टंकी में हवा कम थी। वह पंप स्टार्ट कर हवा भर रहा था कि अचानक टंकी फट गई। विस्फोट इतना तेज था कि सलीम के एक हाथ के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।
सलीम के हाथों से खून बह रहा था और उसके हाथ के टुकड़े क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्चना सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि टंकी में किस वजह से विस्फोट हुआ।