{"_id":"689b9a9895b502bd3107d60a","slug":"gorakhpur-news-after-the-remand-was-approved-kamaluddin-was-sent-back-to-rae-bareli-jail-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1035855-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिमांड मंजूर होने के बाद वापस रायबरेली जेल भेजा गया कमालुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिमांड मंजूर होने के बाद वापस रायबरेली जेल भेजा गया कमालुद्दीन
विज्ञापन
अब कमालुद्दीन का बयान दर्ज करने रायबरेली जाएगी पुलिस
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला
गोरखपुर। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण के बाद एक करोड़ की फिरौती मांगने के मास्टरमाइंड कमालुद्दीन उर्फ कमालू की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। शाहपुर थाने में दर्ज केस में रिमांड मंजूर होने के बाद उसे रायबरेली जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसका बयान दर्ज करने के लिए रायबरेली जाएगी। वहीं घटना में शामिल प्रीतम और अंश की तलाश क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
मंगलवार को रायबरेली पुलिस वारंट बी पर उसे अभिरक्षा में लेकर दोपहर 12 बजे गोरखपुर कोर्ट पहुंची। शाहपुर थाने में दर्ज केस में सुनवाई और रिमांड मंजूर किया गया। इधर, पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में शाहपुर पुलिस ने कमालुद्दीन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे बेलघाट निवासी करुणेश से गाड़ी खरीदनी थी। इसी वजह से उसने सहयोग किया। बताया कि वह तीन लोगों को लेकर गया था। जिस गाड़ी से वह भागा, वह भी किराए पर ली गई थी। पुलिस के सामने अब भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। अपहरण की मुखबिरी किसने की, साजिश में कौन-कौन शामिल था। कार की बरामदगी का सुराग कहां से मिलेगा। क्राइम ब्रांच इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, प्रीतम और अंश की गिरफ्तारी के लिए सिकरीगंज समेत उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
--
इनाम घोषित होने पर किया था आत्मसमर्पण
पादरी बाजार में रहने वाले अशोक जायसवाल एयरफोर्स के सेवानिवृत्त हैं। बीते 26 जुलाई को घर से रेलवे स्टेडियम जाते समय दो कार से आए सात बदमाशों ने अगवा कर एक करोड़ फिरौती मांगी। पुलिस ने 15 घंटे में बेलघाट के रहने वाले करुणेश दुबे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अशोक को सकुशल खोज लिया था। घटना के मास्टरमाइंड बताए जाने वाले कमालुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया तो 29 जुलाई को बदमाश ने रायबरेली में दर्ज चोरी के पुराने केस में आत्मसमर्पण कर दिया था।