फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After questioning more than 100 suspects, a criminal from Sambhal was arrested

Gorakhpur News: 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद संभल के बदमाश गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After questioning more than 100 suspects, a criminal from Sambhal was arrested
रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती की जांच में मामला उजागर
विज्ञापन

- कड़ाई से पूछताछ में कबूली कईं वारदातें
गोरखपुर। रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर हुई डकैती की जांच के दौरान गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए सघन अभियान के तहत 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी क्रम में लेखपाल श्याम कन्हैया और दरोगा जितेंद्र यादव के घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने इन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। साथ ही चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती की घटना के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया था। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले गए और सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इसी दौरान संभल जिले के रहने वाले अफजाल और वसीम पुलिस के शक के दायरे में आए। वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद संदिग्धों के शक्ल-सूरत और कद-काठी का मिलान होने पर दोनों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

थाना गीडा पुलिस की ओर से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने गीडा क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और घर बंद मिलने पर ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे सामान को आपस में बांट लेते और पहचान छिपाने के लिए दूसरे जिलों में चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश बेहद शातिर हैं और लंबे समय से अलग-अलग जिलों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे। पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों और संभावित सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
----------------
लंबा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी अफजाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गीडा और खोराबार थानों में चोरी के तीन ताजा प्राथमिकी दर्ज हैं। इसके अलावा बदायूं, मेरठ और मुरादाबाद जिलों में लूट, चोरी, गृहभेदन और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, अफजाल हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

वहीं, वसीम के खिलाफ भी गीडा और खोराबार थानों में चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी लंबे समय तक कानून से बचते रहे लेकिन इस बार सघन जांच और सख्ती के चलते उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed