फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After FIR against students, now the threat of suspension also hangs.

Gorakhpur News: छात्रों पर एफआईआर के बाद अब निलंबन की भी लटकी तलवार

Mon, 19 Aug 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After FIR against students, now the threat of suspension also hangs.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले दिनों कुलपति कार्यालय घेरने के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अब संबंधित छात्रों पर निलंबन की भी तलवार लटकने लगी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

13 अगस्त को विश्वविद्यालय का नाम सही कराने एवं अन्य कई मांगों को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कार्यालय को चार घंटे तक घेरे रखा। इस दौरान कुलपति समेत शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंसे रहे। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को रात आठ बजे वहां से हटा सकी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने कैंट थाने में तहरीर दी। उन्होंने कुलपति कार्यालय में जबरन घुसने का प्रयास करने, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और एजेंसी कर्मचारियों को धमकाने का उल्लेख किया था। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 16 अगस्त को प्रतीक तिवारी, सत्यम गोस्वामी, मानवेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, हर्ष यादव, आदित्य पासवान और सतीश प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में बाहरी के भी शामिल होने की चर्चा है। उनके कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। दूसरी ओर छात्रों का निलंबन कर इनके भी कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी चल रही है। रक्षाबंधन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई कर जांच के लिए समिति गठित कर सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले सत्र में भी इनमें से कुछ छात्रों ने कैंपस में एक साथी से मारपीट की थी। उस समय एफिडेविट देने पर छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed