फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Advocate's car rammed into a truck parked on Purvanchal Expressway, daughter died, six injured

Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी ट्रक में घुसी अधिवक्ता की कार, बेटी की मौत, छह घायल

Wed, 23 Jul 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Advocate's car rammed into a truck parked on Purvanchal Expressway, daughter died, six injured
पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे अधिवक्ता का परिवार हादसे का हुआ शिकार
विज्ञापन

गोला कस्बा से लखनऊ जाते वक्त हुआ हादसा, सभी घायल लखनऊ केजीएमसी में भर्ती
गोला। कस्बे से पिता का अंतिम संस्कार कर पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते लखनऊ जा रहे कार सवार अधिवक्ता का परिवार सुल्तानपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह हादसे में उनकी भतीजी दिशा (19) की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया है।
कस्बा के वार्ड नंबर 19 निवासी दिलीप कुमार गुप्ता परिवार संग लखनऊ में रहते हैं। पिछले सप्ताह उनके पिता का निधन हो गया था। वह अपनी पत्नी रुचि गुप्ता, बेटे स्वास्तिक और आदित्य के साथ घर आए हुए थे। यहां पिता के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार सुबह भाई संजय गुप्ता की बेटी दिशा (19), धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में वह सुल्तानपुर में माइल स्टोन 161.4 के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दिशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए केजीएमसी लखनऊ मेंं भर्ती कराया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे की खबर सुनकर घर से चीख पुकार मच गई। परिवार के सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर
सहजनवां। थानाक्षेत्र में चकिया तिराहे से मगहर रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले भीटीरावत चकिया निवासी संतराम यादव (70) को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लखनऊ लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed