फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Aditya of Gorakshanagari won bronze in Asia Pacific Deaf Games

Gorakhpur News: एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में गोरक्षनगरी की आदित्या ने जीता कांस्य, मलेशिया की खिलाड़ी को हराया

Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
सार

एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स का आयोजन एक से आठ दिसंबर तक मलयेशिया में हो रहा है। कांस्य पदक के लिए शनिवार को मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर की आदित्या यादव और तमिलनाडु की जर्लिन जयातरागन की जोड़ी ने मलयेशिया की विंग जिन और जू टंग को सीधे सेटों में 21-17 और 21-18 से हराया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Aditya of Gorakshanagari won bronze in Asia Pacific Deaf Games
पदक के साथ भारतीय टीम और आदित्या - फोटो : स्त्रोत- विज्ञप्ति

विस्तार

बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर पदक जीतकर गोरखपुर का नाम रोशन किया है। मलयेशिया में चल रही एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में आदित्या ने जोड़ीदार जर्लिन जयातरागन के साथ महिला युगल में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स का आयोजन एक से आठ दिसंबर तक मलयेशिया में हो रहा है। कांस्य पदक के लिए शनिवार को मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर की आदित्या यादव और तमिलनाडु की जर्लिन जयातरागन की जोड़ी ने मलयेशिया की विंग जिन और जू टंग को सीधे सेटों में 21-17 और 21-18 से हराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही आदित्या ने टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 3-2 से हराया। वहीं, फाइनल में जापान से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मैच में टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। पदक जीतने के बाद शनिवार को आदित्या के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्या के पिता दिग्विजयनाथ यादव एनईआर मुख्यालय के मुख्य सामग्री प्रबंधक कार्यालय में मुख्य कार्यालय अधीक्षक और रेलवे बैडमिंटन टीम है। घर में मां अंकुर यादव, दादा शिवचंद यादव, दादी भगवती देवी, भाई अविरल यादव और पल्लवी यादव हैं। पिता दिग्विजयनाथ यादव ने बताया कि पदक मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन उसने अच्छा प्रयास किया।

इस उपलब्धि पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह, बैडमिंटन कोच संजीत प्रधान, आरएसओ आले हैदर, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडेय, सचिव राजीत श्रीवास्तव, रेमी चंद्र, अजीत सिंह आदि ने बधाई दी।


देश को गोल्ड दिला चुकी हैं आदित्या
इसके पहले आदित्या 2022 में ब्राजील में हुए डेफ ओलंपिक में देश को गोल्ड दिला चुकी हैं। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो गोल्ड व तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। थाईलैंड में हुए एशिया कप में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज समेत पांच मेडल पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed