फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Action will be taken if autos other than city permits enter the city.

Gorakhpur News: सिटी परमिट के अलावा अन्य ऑटो का शहर में प्रवेश हुआ तो कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Action will be taken if autos other than city permits enter the city.
जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, सड़क सुरक्षा कार्ययोजना स्वीकृत
विज्ञापन


गोरखपुर। विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) ने की। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावित कार्ययोजना को स्वीकृत किया गया। सिटी परमिट धारक ऑटो रिक्शा के अतिरिक्त अन्य ऑटो रिक्शा यदि शहर में प्रवेश करेंगे, तो परिवहन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन करेंगे।


बेतियाहाटा मार्ग पर अस्पतालों के पास वाहन खड़ा होने से जाम की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने आश्वासन दिया कि आगंतुकों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा बाघागाड़ा पुल के पहले सर्विस लेन की शीघ्र मरम्मत के लिए एनएचएआई को निर्देशित किया गया। दुर्घटना होने की स्थिति में जिम्मेदारी एनएचएआई की होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने सभी निर्णयों को लागू कराने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) राज कुमार पांडेय, संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed