फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Action will be taken against laxity in helping the victims

Gorakhpur News: पीड़ितों की मदद में शिथिलता पर होगी कार्रवाई

Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Action will be taken against laxity in helping the victims
जनता दर्शन: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
विज्ञापन




बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का कराएंगे प्रभावी निस्तारण



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में शिथिलता किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।



उन्होंने कहा कि किसी पीड़ित की समस्या के निस्तारण में यदि कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर समाधान कराया जाए। किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन




गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधिसम्मत कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। विभिन्न जरूरतों की मांग को लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।




.................



इलाज में की जाएगी मदद



जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर आई थीं। सीएम ने सभी को प्यार-दुलारकर आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed