फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of threatening MP Ravi Kishan arrested from Punjab

Gorakhpur News: सांसद रविकिशन को धमकी देने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of threatening MP Ravi Kishan arrested from Punjab
बिहार का नहीं पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

सांसद के निजी सचिव के मोबाइल पर कॉल कर गाली देते हुए जान से मारने की दी थी धमकी
गोरखपुर। सांसद रविकिशन शुक्ल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह खुद को बिहार के आरा जिले का निवासी बता रहा था लेकिन जांच में पता चला कि वह वास्तव में पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है।
सोमवार को उसे लुधियाना से गोरखपुर लाया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीते 30 अक्तूबर को सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय यादव, निवासी जवनिया, आरा (बिहार) बताया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बताते हुए फोन पर गाली-गलौज की। सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि रविकिशन जाति विशेष पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। जब सचिव ने कहा कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है, तो उसने कहा कि चार दिन बाद जब वह बिहार आएंगे तो गोली मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने फोन पर बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव के विवादित बयान का समर्थन किया था और राम मंदिर को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सांसद के निजी सचिव व पीआरओ ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी थी।



वर्जनसर्विलांस व साइबर सेल की टीम ने जब काॅल डिटेल्स की जांच की तो पता चला कि आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले में है। इस पर गोरखपुर पुलिस की टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी लुधियाना के फतेहगढ़ बग्गा कला से गिरफ्तार कर लिया गया।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed