{"_id":"677ed4f35dd2423ceb071025","slug":"gorakhpur-news-accused-of-stabbing-a-youth-in-bansgaon-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-803939-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बांसगांव में युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बांसगांव में युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मंगलवार को मनबढ़ों ने चाकू से किया था हमला
बांसगांव। डिघवा चौराहे मंगलवार को आयुष सिंह को चाकू मारने वाले दो आरोपियों को बांसगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आयुष की मां कुमुद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और नौ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपित बघराई निवासी अंगद यादव उर्फ रमाशंकर यादव और उसके भाई गौरी यादव से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात मरवटिया उत्तरी निवासी बीए का छात्र आयुष सिंह मंगलवार को कौड़ीराम स्थित मकान पर जा रहा था। अभी वह डिघवा चौराहे पर पहुंचा था कि स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडा, राड से हमला कर दिए। जमीन पर गिरने के बाद एक मनबढ़ ने उसके शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आयुष का एक साथी भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आयुष को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सीएचसी बांसगांव भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह आयुष की मां कुमुद सिंह ने थाने पर बघराई निवासी अंकित यादव, अवनिश यादव, अंगद यादव, शुभम राय, करन राय उर्फ करमु, गौरी यादव, अमन राय, अंकुर राय, धस्की निवासी आलोक यादव, जयंतीपुर निवासी धीरज मौर्य, जगदीशपुर निवासी रमेश यादव के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।