फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of robbing a woman after holding her hostage, police called her a suspect

Gorakhpur News: महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का आरोप, पुलिस ने बताया संदिग्ध

Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of robbing a woman after holding her hostage, police called her a suspect
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, महिला ने असलहा सटाकर बंधक बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

गगहा इलाके में घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के असवनपार में मंगलवार की रात महिला के हाथ-पैर बांधकर नकदी और जेवर लूटने की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि छत के रास्ते उसके घर में चार बदमाश घुस गए और कनपटी पर तमंचा सटाकर चाबी ले ली। इसके बाद आरोपी गहने व नकदी लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर एसपी साउथ फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
जानकारी के मुताबिक, असवनपार निवासी ब्रह्मानंद ओझा मुंबई में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे बंगलूरू में रहते हैं। घर में ब्रह्मानंद की पत्नी वंदना देवी अकेले रहती है। वंदना मंगलवार की रात को घर में पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे को लेकर सोई थी। रात करीब बारह बजे चार बदमाश घर के बगल में बने शौचालय की छत पर चढ़ कर घर में घुस गए। आवाज सुनकर वंदना की नींद खुली तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया और कमरे की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गमछे से महिला के हाथ पैर तख्त में बांध दिए और तकिये के नीचे रखी चाबी ले लिया।
विज्ञापन


महिला के हाथ-पैर खोलकर गमछा साथ लेते गए बदमाश
बदमाशों ने दो कमरों का ताला खोला और बक्सा तोड़कर अंगूठी, मांग का टीका, मंगलसूत्र, चेन कानफूल, सुई धागा, टप्स, पायल, पावजेब, पर्स में रखा चार हजार रुपये नकद और नई साड़ियां लेकर मुख्य दरवाजा से भाग गए। बदमाशों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जाने से पहले बदमाश महिला के हाथ पैर खोलकर अपना गमछा लेते गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने खिड़की के रास्ते पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और स्थानीय पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
कोट-
महिला को बंधक बनाकर गहने और सामान ले जाने की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed