{"_id":"686045773f86a2093e0bdada","slug":"gorakhpur-news-accused-of-rape-during-the-day-woman-retracted-her-statement-in-the-evening-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-986137-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुबह दुष्कर्म का आरोप, शाम को मुकर गई महिला- SP City की जांच में ऐसे खुली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुबह दुष्कर्म का आरोप, शाम को मुकर गई महिला- SP City की जांच में ऐसे खुली कहानी
Sun, 29 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:11 AM IST
सार
महिला ने कबूला कि उसे किसी ने तहरीर दी और थाने में देने को बोला था। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर की महिला दो दिन पहले बैंक रोड स्थित अपनी बेटी का इलाज कराने आई है। महिला का आरोप है कि वह इलाज कराने के बाद ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। उसी दौरान ऑटो में एक युवक मिला।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिन त्यागी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी में कुशीनगर की महिला ने स्कूटी दिलाने के बहाने तीन युवकों पर छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने दोपहर में पुलिस को तहरीर दी और शाम को मुकर गई। शाहपुर पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस की जांच में भी मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला ने कबूला कि उसे किसी ने तहरीर दी और थाने में देने को बोला था। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर की महिला दो दिन पहले बैंक रोड स्थित अपनी बेटी का इलाज कराने आई है। महिला का आरोप है कि वह इलाज कराने के बाद ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। उसी दौरान ऑटो में एक युवक मिला।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान युवक से पुरानी स्कूटी खरीदने की बात की। उसने कहा कि उसके दोस्त पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करते हैं। युवक ने उसका फोन नंबर दिया। महिला ने कॉल किया तो आरोपी युवक ने शनिवार को असुरन चौराहे के पास बुलाया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह असुरन पहुंची तो आरोपी युवक स्कूटी दिलाने के बहाने आवास विकास काॅलोनी के पास ले गया। वहां पर विवाद होने लगा। महिला ने पहले तहरीर दी कि युवक ने दो दोस्तों को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन शाम को कबूला कि उसके साथ ऐसा नहीं हुआ है।
किसी दूसरे के कहने पर उसने तहरीर दी। जबकि, जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों युवक पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।