{"_id":"684f1e0fc67d862ba5020242","slug":"gorakhpur-news-accused-of-making-solver-sit-in-ugc-net-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-972105-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूजीसी नेट में सॉल्वर बैठाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूजीसी नेट में सॉल्वर बैठाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
18 जून 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर में पकड़ा गया था सॉल्वर, 15 हजार का इनामी था आरोपी
गोरखपुर। यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) में सॉल्वर बैठाने के आरोपी दिलीप कुमार को रविवार को पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी जगह परीक्षा में सॉल्वर बैठाया था। सॉल्वर प्रमोद कुमार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। अभ्यर्थी को आरोपी को बनाकर उसपर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा दिया गया।
आरोपी दिलीप कुमार बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव का निवासी है। 18 जून 2024 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर आर्यनगर पक्कीबाग को भी केंद्र बनाया गया था। यहां पर आरोपी दिलीप ने अपने स्थान पर सॉल्वर प्रमोद कुमार को बैठा दिया था। सॉल्वर ने परीक्षा में शामिल होने के लिए एडवांस में रुपये लिए थे। फर्जी दस्तावेज तैयार कर वह परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचा था। वह केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश में था तभी आईडी में लगे फोटो पर संदेह हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को जेल भिजवा दिया था और दिलीप की तलाश में थी। बाद में गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया था।
--
वर्जन...
यूजीसी नेट में सॉल्वर बैठाने के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
- ओंकार दत्त तिवारी, सीओ, कोतवाली