{"_id":"68e81e52ee3721006908af33","slug":"gorakhpur-news-accused-arrested-for-cheating-of-rs-8541-lakh-in-the-name-of-getting-a-contract-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1096759-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठेका दिलाने के नाम पर 85.41 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठेका दिलाने के नाम पर 85.41 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सरकारी और कॉर्पोरेट पार्टियों में कैटरिंग का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी
ठगी के शिकार युवक ने दिल्ली निवासी मैनेजर समेत 10 के खिलाफ शाहपुर थाने में दर्ज कराया था केस
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में मैनेजमेंट का काम देखने वाले पुनीत मिश्रा से 85.41 लाख की ठगी के मुख्य आराेपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आराेपी की पहचान नई दिल्ली के पहाड़गंज मोतियाखान निवासी नीरज वर्मा के रूप में हुई। वह वर्तमान में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर एक में रहता है।
आरोप है कि नीरज ने अपने साथियों संग मिलकर दिल्ली में सरकारी व कॉर्पोरेट पार्टियों की कैटरिंग का ठेका दिलाने का झांसा देकर महराजगंज के नौतनवां के घुसवा कला गांव निवासी पुनीत मिश्रा से ठगी की थी। पीड़ित ने मामले में रिसॉर्ट के पूर्व मैनेजर समेत 10 के खिलाफ पिछले माह शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि पुनीत मिश्रा व उनके रिश्तेदार का शाहपुर के पादरी बाजार में एक रिसॉर्ट है। वहां पुनीत मैनेजमेंट का काम देखते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रिसॉर्ट में काम करने वाले दिल्ली के पहाड़गंज निवासी मैनेजर नीरज वर्मा से हुई। धीरे-धीरे नीरज और रिसॉर्ट के अन्य कर्मचारियों से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। नीरज और उसके साथियों ने उन्हें दिल्ली में सरकारी और निजी कॉर्पोरेट पार्टियों की कैटरिंग का ठेका दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
मुनाफे के लालच में पुनीत ने अपने दोस्तों को भी इस काम में निवेश के लिए राजी कर लिया। यह सिलसिला 28 अप्रैल से 30 जुलाई 2025 तक चलता रहा। इस दौरान जालसाजों ने अलग-अलग लोगों से बातचीत कर विश्वास भी दिलाया।
कुछ दिन तक उनके खाते में रुपये आए, लेकिन बाद में अचानक पैसे आने बंद हो गए। जब पुनीत ने इसकी जानकारी ली तो नीरज और उसके साथी कभी पेमेंट लेट होने तो कभी बिल रोकने जैसी बातें कहकर टालमटोल करने लगे। काफी इंतजार के बाद जब ठगी का अहसास हुआ तो पुनीत ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से शिकायत की। इसके बाद शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-- -- -- --
इन आरोपियों की हो रही तलाश
फरार आरोपियों में डीएलएफ कैपिटल ग्रीन मोदीनगर निवासी साजनजीत सिंह, प्रवीण, प्रेम पटेल, रुचिका ढींगरा, अमित पांडेय, रविशंकर, संजय उर्फ देवानंद साहनी, दीपिका वर्मा और अमर सिंह वर्मा शामिल हैं।