फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Abhishek Yadav made debut for Jharkhand Under-23 team

Gorakhpur News: झारखंड अंडर-23 टीम के लिए अभिषेक यादव ने किया डेब्यू, फिरकी का दिखेगा जादू

Sun, 10 Nov 2024 01:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 01:29 PM IST
सार

अभिषेक यादव इससे पहले झारखंड अंडर-19 टीम में पिछले चार साल से लगातार सदस्य रह चुके हैं। अंडर-16 टीम (2017- 2018) में रहते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (9 मैचों में 46 विकेट) लेने वाले भारत में पहले खिलाड़ी बने थे। उनको इस प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई की ओर से जगमोहन डालमिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Abhishek Yadav made debut for Jharkhand Under-23 team
कोच प्रभात के साथ झारखंड अंडर-23 के लिए डेब्यू करने वाले अभिषेक। 

विस्तार

गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अभिषेक यादव का डेब्यू झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 टीम में हुआ है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने पहली पारी में चार विकेट हासिल किए।

विज्ञापन


अभिषेक यादव इससे पहले झारखंड अंडर-19 टीम में पिछले चार साल से लगातार सदस्य रह चुके हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत अंडर-23 टीम में चयन किया गया है। अभिषेक के पिता सुभाष यादव आरपीएफ गोरखपुर में कार्यरत हैं। मां विद्या यादव गृहिणी हैं।
विज्ञापन


अभिषेक अंडर-16 टीम (2017- 2018) में रहते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (9 मैचों में 46 विकेट) लेने वाले भारत में पहले खिलाड़ी बने थे। उनको इस प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई की ओर से जगमोहन डालमिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार वर्ष से अच्छे प्रदर्शन की बदौलत नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में भी प्रशिक्षण लेने का मौका मिल रहा है। कोच प्रभात गौंड ने बताया कि अभिषेक 2022 में इंडिया अंडर-19 कैंप के सदस्य भी रह चुके हैं। अपनी मेहनत से दिन प्रतिदिन मेहनत करके एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अभिषेक यादव को उपलब्धि के लिए नीना थापा इंटर कॉलेज की प्रबंधक सीमा श्रीवास्तव और प्रबंध समिति सदस्य रामायण श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed