फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Abhishek murder case: Manvendra Singh's luxurious house on Dih land, revenue team measured it

अभिषेक हत्याकांड: डीह की जमीन पर मानवेंद्र सिंह का आलीशान घर, राजस्व टीम ने किया नाप जोख

Thu, 20 Feb 2025 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur Abhishek murder case: Manvendra Singh's luxurious house on Dih land, revenue team measured it
आरोपी मानवेंद्र के घर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

बेलघाट के सोपाईघाट में अभिषेक सिंह के हत्यारोपी मानवेंद्र सिंह के आलीशान दो मकान डीह की जमीन पर बने हैं। बुधवार को पुलिस के साथ खजनी तहसील से राजस्व टीम दोपहर के समय गांव में पहुंंची, वहां आरोपी के मकान व जमीन की नाप जोख में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


इस दौरान चल अचल संपत्तियों की जांच कर गैंगस्टर व हिस्ट्री शीट प्रस्तावित की गई है। घर से तीन ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी को थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में सीज किया गया है। बालू के ठेकेदारी के संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एक टीम ने आरोपी के बस्ती स्थित एक रिश्तेदार के घर छापा मारा है। जहां पर आरोपी के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली है। बुधवार को घर की नाप जोख के बाद शाम से ही मानवेंद्र की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा है कि एसओजी टीम के हाथ मानवेंद्र लग गया है। फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों पर गोलियां चलाना मानवेंद्र की फितरत
मानवेंद्र सिंह पर करीब सात केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दोस्तों पर गोलियां चलाना या चलवाना मानवेंद्र की फितरत है। शाहपुर में 08 अप्रैल वर्ष 2018 में शाहपुर चार फाटक के पास मोहद्दीपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संतोष साहनी उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या में बिछिया में रहने वाले छात्र नेता के साथ ही मानवेंद्र सिंह का नाम सामने आया था। प्रापर्टी डीलर मानवेंद्र का दोस्त था, पार्टी के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। इसी तरह कैंट क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर भी मानवेंद्र का अच्छा परिचित था।

In Gorakhpur Abhishek murder case: Manvendra Singh's luxurious house on Dih land, revenue team measured it
आरोपी मानवेंद्र के घर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
मतभेद होने पर इस पर भी गोलियां चलीं थीं। इसमें मानवेंद्र भी आरोपी बना था। इसी तरह अभिषेक भी मानवेंद्र का जिगरी दोस्त था। उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें भी मानवेंद्र आरोपी बना। इसके अलावा वर्ष 2016 में मानवेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी थी।

इसमें भारी भीड़ लेकर वह विश्वविद्यालय में प्रचार भी किया था। लेकिन चुनाव निरस्त कर दिया गया था। इसमें भी मानवेंद्र शहर में चर्चा में आया था। मानवेंद्र के एक इशारे पर हर जगह लड़कों का हुजूम उमड़ पड़ता है। इसलिए सफेदपोश भी इसकी मदद करते हैं। हाल ही में उसके घर पर एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमे ब्लाक प्रमुख समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे थे।

ये थी पूरी घटना
बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपाई में 16 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे शादी कार्यक्रम से वापस आते समय अभिषेक सिंह उर्फ चंचल (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभिषेक सिंह भी अपने गांव के ही तीन युवकों के साथ बरात गया था।

पिता अशोक व चचेरे भाई शिवेंद्र सिंह उर्फ शुभम ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गांव का मानवेंद्र सिंह बालू के खनन का काम करता है। दो दिन पहले उसके भाई शैलेंद्र से अभिषेक की रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी।

जिसके बाद मानवेंद्र ने हत्या करने की धमकी दी थी। रविवार की रात में करीब दो बजे बरात से अभिषेक उर्फ चंचल लौट रहा था। चौराहे पर जैसे ही बरातियों वाली बस से नीचे उतरा, गांव के चौराहे पर खड़े मानवेंद्र सिंह उसके चचेरे भाई ज्ञानेंद्र सिंह व साथी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू ने घेर लिया।

पहले इन लोगों ने अभिषेक को पीटा फिर सीने में दाएं तरफ पिस्टल सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने एक आरोपी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है, अन्य की तलाश चल रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे लगाई गई है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed