{"_id":"6685f939b1e1ba5dc4054c06","slug":"gorakhpur-news-abandoned-after-laying-sewer-line-road-not-builtpeace-for-school-children-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-609905-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीवर लाइन डालकर छोड़ दी, नहीं बनी सड़क- स्कूली बच्चों के लिए सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीवर लाइन डालकर छोड़ दी, नहीं बनी सड़क- स्कूली बच्चों के लिए सांसत
Thu, 04 Jul 2024 06:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ की छूट्टी होने के बाद पानी व कीचड़ के रास्ते जाते बच्चें अभिभावक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दिलाई है, लेकिन टूटी सड़कों पर कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन डालने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश में कीचड़ भरी सड़क बच्चों के साथ ही अभिभावकों के लिए सांसत बन गई है।
विज्ञापन
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ पट गया है। कई जगह सड़क पर पानी भी भरा है। बुधवार सुबह तेज बारिश के बीच बच्चे परेशानी झेलकर स्कूल पहुंचे। कई बच्चों की ड्रेस भी खराब हो गई। दोपहर के समय भी यही हाल रहा। स्कूल से निकलने वाले बच्चों की जुबां पर यही था कि आखिर ये रोड कब बनेगा। रोज-रोज जूते और ड्रेस खराब हो जाती है।
विज्ञापन
अभिभावक अस्मिता जायसवाल ने बताया रास्ता बहुत खराब है। बारिश के बाद इसपर चलना और मुश्किल हो गया है। बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है और गिट्टी पर उनके गिरने का भी डर रहता है।
विज्ञापन
अभिभावक डॉ गौरंग श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक साल से सड़क टूटी पड़ी है। सीवर लाइन पड़ गई, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी। बच्चों को स्कूल छोड़ने आने पर काफी परेशानी होती है
अधीक्षण अभियंता जल निगम रतनसेन सिंह ने बताया कि सड़क पर सीवर लाइन पड़ गई है। अब जल्द ही इसे बना दिया जाएगा। तब तक लोगों को परेशानी न हो इसके लिए गिट्टी डालकर बराबर किया जाएगा।