फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man died after getting caught in the current flowing in the tap

Gorakhpur News: नल में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 25 May 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man died after getting caught in the current flowing in the tap
गोला कस्बा के वार्ड नंबर 12 की है घटना, डिप्लोमा इन फार्मेसी की ट्रेनिंग कर घर आया था युवक
विज्ञापन

गोला। कस्बा के वार्ड नंबर 12 में मोटर से जुड़े नल में उतरे करंट की चपेट में आने से प्रशांत शुक्ला (28) की मौत हो गई। वह सुबह नल पर हाथ पैर-धुल रहा था। कुछ दिन पहले डिप्लोमा इन फार्मेसी की ट्रेनिंग कर घर वह आया था। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
कस्बा के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रशांत शुक्ला शनिवार सुबह नल पर हाथ व पैर धुल रहा था। इसी दौरान नल में पहले से उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह डी फार्मा यानी डिप्लोमा इन फार्मेसी की ट्रेनिंग कर घर आया था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक प्रशांत की माता गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ता हैं। पिता प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रशांत की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
मोटर स्टार्ट करते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या-11 परशुराम नगर पनिका निवासी राम प्रकाश पांडेय (48) की शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह में निर्माणाधीन मंदिर में पानी की तरी देने के लिए गए थे। वह मोटर को स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान मोटर का कटा तार से शरीर से सट गया। इससे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम प्रकाश पांडेय का एक पुत्र है। मौत के बाद पुत्र व अन्य परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed