फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman from Meerut was duped by sending money to an acquaintance's account

Gorakhpur News: मेरठ की महिला से परिचित के खाते में रुपये मंगाकर की ठगी

Fri, 09 May 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman from Meerut was duped by sending money to an acquaintance's account
गोरखपुर। गगहा इलाके के कोठा गांव निवासी प्रभाकर मौर्य ने बुधवार को दो परिचितों बसुडीहा निवासी अब्दुल कादिर और उसके भाई अब्दुल रहमान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मेरठ की महिला से धोखाधड़ी कर उनके खाते में रुपये मंगाए थे। कोर्ट के आदेश पर गगहा और साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर ठगी के इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभाकर मौर्य के अनुसार, अचानक खाता बंद होने पर वह बैंक गए। इस पर मेरठ में महिला के साथ हुई जालसाजी का हवाला देते हुए खाता बंद करने की बात बताई गई। इसके बाद दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराने के लिए कई बार थाने गए। सुनवाई नहीं होने पर सिविल कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद गगहा थाने में केस दर्ज करके एसआई विकास सिंह को जांच सौंपी गई। वहीं इस मामले में साइबर थाने की पुलिस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रभाकर ने तहरीर के जरिये बताया कि गांव में एक निजी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोले हैं। इससे अटैच बैंक का खाता तीन सितंबर को अचानक बंद कर दिया गया। हाटा बुजुर्ग स्थित बैंक जाकर खाता बंद होने का कारण पूछा। तब पता चला कि परिचित अब्दुल कादिर और उसके भाई अब्दुल रहमान ने मेरठ की महिला से ठगी कर 3.82 लाख रुपये उनके बैंक खाते में मंगाए थे। इसके बाद धोखे में रखकर दोनों ने उनसे चेक लेकर रुपये भी निकाल लिए। उन्होंने दोनों आरोपियों का रुपये निकालते सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग बैंक में सुरक्षित रखने के लिए एक पत्र दिया है। इसके अलावा चेक नंबर भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध करा दिया है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed