फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A thief fled with gold worth Rs 5 lakh from a jeweler's shop.

Gorakhpur News: ज्वेलर्स की दुकान से पांच लाख का सोना लेकर भाग गया उचक्का

Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A thief fled with gold worth Rs 5 lakh from a jeweler's shop.
कुसम्ही बाजार में मंगलवार सुबह हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन

जगदीशपुर/रमवापुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में मंगलवार सुबह एक उचक्का ज्वेलर्स की दुकान से पांच लाख रुपये का सोना लेकर भाग गया। सराफा की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे एम्स थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल की।
कुसम्ही बाजार निवासी यशराज वर्मा अपने घर में ही शिव शक्ति ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। यशराज के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति बाइक से ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। दुकानदार से सोने का लॉकेट व कान की बाली दिखाने को कहा। यशराज ने कुछ आइटम दिखाए तो उसने कहा कि थोड़ा बड़ा डिजाइन दिखाइए।
विज्ञापन

इसके बाद यशराज ने कहा कि वह पास की दुकान से मंगाकर कर दिखा सकते हैं। इसके बाद बाजार से कुछ और जेवर मंगवाए। उचक्के ने उनमें से कुछ गहने पसंद किए और दुकानदार से कहा कि इन्हें लाल कपड़े से ढक दीजिए, मैं गुरुजी से रुपये मंगवा रहा हूं। इसके बाद वह और गहने देखने का बहाना करने लगा। इसी बीच मौका पाकर चुपके से उसने लाल कपड़े में ढके पांच लाख रुपये कीमत के जेवर को उठा लिया और कहा कि गुरुजी आ गए हैं, उन्हें बुलाकर लाता हूं। इसके बाद लौटकर नहीं आया। कुछ देर बाद जब यशराज ने गहनों का मिलान किया तो 45 ग्राम सोना गायब था। इसके बाद सराफा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed