फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A teenager jumped into the Rapti river after posting a suicide note on Facebook

Gorakhpur News: 'मैं, मरने जा रहा हूं'...फेसबुक पर डाली पोस्ट- राप्ती नदी में लगा दी किशोर ने छलांग

Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
सार

गगहा पुलिस के मुताबिक, किशोर ने नदी में कूदने से पहले अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस व इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट शेयर किया था। वीडियो में वह बोला रहा है कि मैं मरने जा रहा हूं। मेरा घर सेमरवासा है। माता-पिता को कोई परेशान नहीं करेगा। इसके बाद मोबाइल पुल पर रखकर नदी में कूद गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, A teenager jumped into the Rapti river after posting a suicide note on Facebook
फेसबुक पर पोस्ट साझा कर नदी में किशोर ने लगाई छलांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गगहा (गोरखपुर)। इलाके में फेसबुक पर आत्महत्या की पोस्ट डालकर एक 16 वर्षीय किशोर ने मंगलवार सुबह नौ बजे राप्ती नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम पहुंचकर नदी में किशोर की तलाश की। हालांकि टीम को सफलता नहीं मिली। इसी बीच वहां पहुंची किशोर की मां ने भी नदी में छलांग लगाने की कोशिश की, जिन्हें एक सिपाही ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


वहां एकत्रित ग्रामीणों का कहना था कि प्रेम प्रसंग में किशोर ने यह कदम उठाया है। किशोर के बड़े भाई की 29 मई को शादी थी, इस सूचना पर घर में कोहराम मच गया। किशोर की मां ने गगहा पुलिस को बताया कि मेरा बेटा मंगलवार सुबह साइकिल से घर से निकला था।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि फेसबुक पर बेटे ने आत्महत्या करने की एक पोस्ट डाली है। खोजबीन शुरू हुई तो इसी बीच रकहट पक्के पुल पर राप्ती नदी में बेटे के डूबने की परिवार को जानकारी मिली। पुलिस की पूछताछ में किशोर की मां ने बताया कि बेटे ने यह कदम क्यों उठाया है, इस बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा तो घर से रकहट जाने की बात कहकर निकला था। घर में बड़े बेटे की 29 मई को शादी होनी है।

वीडियो शेयर कर बोला- मैं मरने जा रहा हूं...
गगहा पुलिस के मुताबिक, किशोर ने नदी में कूदने से पहले अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस व इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट शेयर किया था। वीडियो में वह बोला रहा है कि मैं मरने जा रहा हूं। मेरा घर सेमरवासा है। माता-पिता को कोई परेशान नहीं करेगा।

इसके बाद मोबाइल पुल पर रखकर नदी में कूद गया। पुलिस का कहना है कि शाम छह बजे तक किशोर का कहीं पता नहीं चल पाया है। नदी में एसडीआरएफ टीम किशोर की तलाश में जुटी है। नदी में कूदने का कारण पता किया जा रहा है।


इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर की नदी में तलाश चल रही है। उसकी एक पोस्ट भी वायरल हुई है। नदी में कूदने का कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed