फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A rotten corpse was found in a closed house in Pipraich, identified through a suicide note

'बंद कमरे में थी युवक की लाश': कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था शव, गर्दन में फंसा था फंदा- ऐसे हुई जानकारी

Sat, 13 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 01:46 AM IST
सार

मीणों के अनुसार, मकान में रह रहे किराएदार संदिग्ध थे। वहां अक्सर बिना नंबर प्लेट की कार व चार बाइकें खड़ी रहती थीं। मकान जनवरी में त्यागी राजेश दुबे को किराए पर दिया गया था, जो चार अन्य युवकों के साथ रहकर पुजारी थे। मौके से पुलिस को आधार कार्ड, पैन कार्ड और सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  A rotten corpse was found in a closed house in Pipraich, identified through a suicide note
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के जंगल धूषड़ स्थित भट्ठा कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक बंद मकान से एक युवक का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। शव करीब 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। मकान से दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने मकान मालिकिन उर्मिला देवी के भाई ईश्वर चौहान को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। मकान का मेन गेट टूटा हुआ मिला और कमरे के अंदर बल्ब जल रहा था। शव जिस कमरे में मिला, वह अंदर से बंद नहीं था। युवक की गर्दन में कपड़े का फंदा था, जो सड़ने के कारण टूट चुका था, जिससे शव जमीन पर गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन


मृतक की पहचान उदय तिवारी पुत्र विनोद तिवारी, निवासी ग्राम भीटी, थाना बेलीपार, गोरखपुर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान में रह रहे किराएदार संदिग्ध थे। वहां अक्सर बिना नंबर प्लेट की कार व चार बाइकें खड़ी रहती थीं। मकान जनवरी में त्यागी राजेश दुबे को किराए पर दिया गया था, जो चार अन्य युवकों के साथ रहकर पुजारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस को आधार कार्ड, पैन कार्ड और सुसाइड नोट मिला है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed