फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A loving couple committed suicide by jumping in front of a train at Pipraich railway station.

Gorakhpur News: पिपराइच रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Tue, 28 Oct 2025 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A loving couple committed suicide by jumping in front of a train at Pipraich railway station.
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक की पहचान नगर पंचायत के विश्वकर्मा कुमार (22) और युवती की दिव्या (18) के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों काफी देर तक प्लेटफाॅर्म पर बातचीत करते रहे और ट्रेन आते ही एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे लाइन पर कूद गए। विश्वकर्मा कुमार हैदराबाद में कारपेंटर था और दिवाली पर घर आया था। वहीं, दिव्या कपड़े की एक दुकान में काम करती थी। दोनों में एक साल से नजदीकियां थीं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार को दुकान से निकलने के बाद दिव्या ने विश्वकर्मा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। बातंे करते हुए दोनों पिपराइच रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और हमसफर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। स्टेशन मास्टर उमेश चंद्र झा की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इस बीच मौके पर मिले मोबाइल के जरिये युवक-युवती की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रेमी युगल के परिजनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दिव्या की मां ने विश्वकर्मा पर बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया। जीआरपी के एसआई दिग्वविजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो >> छह माह पहले भी करने वाले थे आत्महत्या : पेज 7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed