फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A debt ridden businessman commits suicide by hanging himself

Gorakhpur News: व्यापारी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी-बैंक और सूदखोरों से सूद लेकर खरीदी थी कई गड़ियां

Wed, 14 May 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 01:36 AM IST
सार

मृतक रुपेश कुमार के दोस्तों का कहना था कि उसने काफी कर्ज ले लिया था। जिसे जमा नहीं कर पा रहा था, इसको लेकर वह बहुत परेशान चल रहा था, कई बार उसने ये भी कहा कि मेरी दोनों लड़कियों को संभाल लेना मुझे अब जीवन बोझ लगने लगा है। तब उसे समझाया भी गया था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, A debt ridden businessman commits suicide by hanging himself
व्यापारी रुपेश कुमार गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बसंत विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह कर्ज में डूबे व्यापारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शाहपुर थाना रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी रुपेश कुमार गुप्ता (35) असुरन चौराहे के पास चित्रा मेडिकल स्टोर के साथ बेतियाहाता में ट्रेवल एजेंसी चलाते थे। उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता और दो बेटी हैं। मेडिकल स्टोर पर उनकी भाभी बबीता गुप्ता बैठती हैं। इनके पति उमेश गुप्ता की कोरोना में मौत हो गई थी। इनकी कोई संतान नहीं हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया कर्ज में डूबे होने से खुदकुशी की बात सामने आ रही है। अन्य कारणों की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रुपेश गुप्ता मेडिकल स्टोर की देखभाल के साथ ट्रेवल्स एजेंसी और रेलवे टिकट बुकिंग भी करते थे। बताया जा रहा कि वह बैंक और सूदखोरों से कर्ज लेकर कई गाड़ियां खरीदी थीं। जिसे बुकिंग पर चलवाते थे।

मेडिकल स्टोर का किराया भी 50 हजार रुपये देते थे। विगत कई महीने से कर्ज की वजह से काफी तनाव में रहते थे। मंगलवार को बेतियाहाता स्थित ट्रेवल्स एजेंसी और साइबर कैफ को खाली करना था। बताया जा रहा है कि वह किराए नहीं दे पा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बैंक और सूद पर लिए रुपयों को चुकाने के दबाव की वजह से मंगलवार सुबह आठ बजे कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पत्नी और बच्चे पहुंचे तो दरवाजा बंद था। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो फंदे से शव लटक रहा था।

उसे उतारकर तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आया, फिर राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिचित और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।

बार-बार मरने की रुपेश कर रहा था बातें
मृतक रुपेश कुमार के दोस्तों का कहना था कि उसने काफी कर्ज ले लिया था। जिसे जमा नहीं कर पा रहा था, इसको लेकर वह बहुत परेशान चल रहा था, कई बार उसने ये भी कहा कि मेरी दोनों लड़कियों को संभाल लेना मुझे अब जीवन बोझ लगने लगा है।

तब उसे समझाया भी गया था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। कुछ गाड़ियां बेचने और बेतियाहाता वाली दुकान बंद करने की बात भी हुई थी। इसमे मदद करने के लिए भी कहा गया था। रुपेश की दो बेटियां एक पांच व दूसरी सात साल की है। उसकी शादी करीब नौ साल पहले हुई थी।


रुपेश की पत्नी प्रियंका ने बताया कि इधर कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। मंगलवार को बेतियाहाता की दुकान खाली करनी थी। सुबह उठकर हमलोगों के साथ बैठै थे। अचानक छत वाले कमरे में जाकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed