{"_id":"686ec692929c3a96e5076a03","slug":"gorakhpur-news-750-lakh-stolen-from-businessmans-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-997137-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्यवसायी के घर से 7.50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्यवसायी के घर से 7.50 लाख की चोरी
विज्ञापन
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरा गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के चौरा गांव निवासी व्यवसायी मोहसिन अंसारी के घर चोरी हो गई। मंगलवार देर रात उनके मकान के पीछे लगी खिड़की के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत 7.50 लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
चौरा गांव निवासी मोहसिन ने बताया कि मंगलवार रात परिवार छत पर सो रहा था। देर रात मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हुए चोरों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये व सात लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। गायब हुए जेवर पत्नी, बहू और मां के थे। बुधवार सुबह परिजन नीचे आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।