{"_id":"67e458b559b408762404e037","slug":"gorakhpur-news-66-players-selected-for-central-training-camp-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-881952-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 66 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 66 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
दो से 16 अप्रैल तक जिला व क्षेत्रीय खेल कार्यालयों में लगेगा शिविर
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश से पहले प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनका केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर दो से 16 अप्रैल तक विभिन्न जिला क्षेत्रीय खेल कार्यालयों में आयोजित किया गया है। 14 खेलों में बालक व बालिका वर्ग में अंडर-12 व अंडर-15 आयु वर्ग में 66 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
आरएसओ आले हैदर ने बताया कि आवासीय खेल छात्रावासों के लिए फरवरी-मार्च में जिला, मंडलीय व राज्य स्तरीय ट्रायल हुआ था। प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार होगी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रदेश के खेल छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में बास्केटबॉल का कैंप लगेगा। आगरा में जिम्नास्टिक व वॉलीबॉल, अयोध्या में फुटबॉल व टेबल टेनिस, झांसी में हॉकी व बॉक्सिंग, बरेली में तैराकी, मेरठ में कुश्ती, कानपुर में क्रिकेट, अमेठी में कबड्डी, वाराणसी में एथलेटिक्स व आजमगढ़ में हैंडबॉल का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए संबंधित स्थान पर खिलाड़ियों को एक अप्रैल को उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।