फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 58 hectares of government land in the district is occupied in the name of Waqf.

Gorakhpur News: जिले में 58 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर वक्फ के नाम पर कब्जा

Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 58 hectares of government land in the district is occupied in the name of Waqf.
346 स्थानों पर जमीनें चिन्हित, कुल 964 वक्फ की संपत्तियां हैं रिकॉर्ड में दर्ज
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सदर तहसील में 114 सरकारी संपत्तियों पर वक्फ की जमीन का दावा, रिपोर्ट शासन को भेजी गई



गोरखपुर। जिले में 57.81 हेक्टेयर सरकारी जमीनों पर वक्फ की संपत्ति के नाम पर कब्जा है। प्रशासन के सर्वे में 346 स्थानों पर ऐसी जमीनें मिली हैं जो ग्राम समाज की हैं और वक्फ संपत्ति के नाम से रिकॉर्ड में दर्ज है। इन जमीनों पर लंबे समय से कब्जा भी है। सबसे ज्यादा सदर तहसील में 114 संपत्तियां मिली हैं। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में प्रशासन ने तहसीलवार जमीनों का ब्यौरा भेजा है।



शासन के निर्देश पर जिले में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 964 वक्फ की संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में मिली है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील यानी शहर में 29 हेक्टेयर जमीन सरकारी निकली है और इस पर वक्फ की संपत्ति का दावा किया गया है। यह जमीनें बेतियाहाता, तुर्कमानपुर, मोहद्दीपुर, डोमिनगढ़, बहरामुपर, मियां बाजार आदि इलाकों में है।
विज्ञापन

इसके अलावा सहजनवां में 66 संपत्ति मिली है जिसका रकबा 8.404 हेक्टेयर और चौरीचौरा में 36 संपत्तियां 6.470 हेक्टेयर जमीन पर है। सबसे कम खजनी तहसील में 2.880 हेक्टेयर जमीन पर 32 वक्फ की संपत्तियां हैं। इनमें से ज्यादा पर या तो कब्रिस्तान है या फिर कब्जा करके दुकान-मकान बन गए हैं। इन संपत्तियों का ब्यौरा लखनऊ में हुए जेपीसी कमेटी की बैठक में भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

वक्फ की संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कराने के लिए सर्वे कराया गया था। जिले में कुल 964 वक्फ की संपत्तियां मिली हैं। इनमें 346 संपत्तियां सरकारी जमीन पर है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

कृष्णा करुणेश, डीएम





---

तहसीलवार जमीनों का विवरण ( हेक्टेयर में)

तहसील कुल संख्या कुल रकबा
सदर 114 29.09

बांसगांव 34 3.364

खजनी 32 2.880

गोला 33 3.664

सहजनवां 66 8.404

चौरीचौरा 36 6.470

कैंपियरगंज 31 3.941
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed