फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 3,800 old age pension holders found dead during verification

Gorakhpur News: सत्यापन में मृत पाए गए 3,800 वृद्धा पेंशन धारक

Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 3,800 old age pension holders found dead during verification
60 प्रतिशत लाभार्थियों का ही हुआ है सत्यापन, 15 मई तक पूरा होगा सत्यापन कार्य
विज्ञापन

गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग के नियमित सत्यापन में 3,800 वृद्धा पेंशन धारक मृत पाए गए हैं। वर्तमान में जिले में 1,68,201 लोगों को वृद्धा पेंशन दिया जा रहा है। यह आंकड़ा महज 60 प्रतिशत लाभार्थियों के सत्यापन में सामने आया है। 15 मई तक सत्यापन कार्य पूरा होना है। आशंका है कि मृत पाए गए पेंशन धारकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार की तरफ से तीन महीने पर वृद्धा पेंशन दी जाती है। आवेदन करने वाले से लेकर पेंशन पाने वाले का हर साल सत्यापन किया जाता है। इस साल सत्यापन के दौरान अभी तक 3,800 लोग मृत पाए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को अभी हाल ही में चौथी किस्त भेजी गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जून महीने में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पेंशन धारकों का सत्यापन एसडीएम के माध्यम और नगर पंंचायत का अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कराया जा रहा हैै। जबकि ग्रामसभा के लाभार्थियों का सत्यापन बीडीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत से लाभार्थियों का निधन होने के बाद भी पेंशन उनके खाते में भेज दी जाती है। लेकिन, उसका लाभ परिवार के लोगों को नहीं मिल पाता है। उनकी जगह दूसरे लाभार्थी का चयन भी नहीं हो पाता है। इसलिए सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed