फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur 36 lakh rupees grabbed from Captain by showing land

Gorakhpur News: जमीन दिखाकर कैप्टन से हड़पे 36 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार-भेजा जेल; जानिए कैसे किया खेल

Mon, 04 Nov 2024 12:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

राप्तीनगर फेज 1 के आनंद विहार कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं। उन्होंने मई में चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फत्तेपुर निवासी शाबान पुत्र असगर अली और मो. आलमगीर पुत्र शाबान अली ने मानबेला फत्तेपुर में जीडीए द्वारा अधिग्रहित जमीन को दिखा कर वर्ष 2019 में कई बार में 36 लाख रुपये वसूल लिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur 36 lakh rupees grabbed from Captain by showing land
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर। जीडीए की तरफ से मानबेला, फत्तेपुर में अधिग्रहित की गई जमीन को बेच कर मर्चेंट नेवी के कैप्टन से 36 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों को चिलुआताल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। फ्राड करने वाले दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। राप्तीनगर फेज 1 के आनंद विहार कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मई में चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फत्तेपुर निवासी शाबान पुत्र असगर अली और मो. आलमगीर पुत्र शाबान अली ने मानबेला फत्तेपुर में जीडीए द्वारा अधिग्रहित जमीन को दिखा कर वर्ष 2019 में कई बार में 36 लाख रुपये वसूल लिए। पैसे देने के बाद वह ड्यूटी चले गए।
विज्ञापन


एक साल बाद जब आए तो पता चला कि पिता पुत्र द्वारा दिखाई गई जमीन को जीडीए द्वारा वर्ष 2005 में ही अधिग्रहण कर लिया गया है। तब उन्होंने दोनो से अपने रुपये मांगे। वह टालमटोल करने लगे। इस तरह से चार साल हो गया। अब रुपये मांगने पर दोनो जानमाल की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed