फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 276 candidates appeared for the post of Assistant Professor.

Gorakhpur News: सहायक आचार्य के लिए 276 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 276 candidates appeared for the post of Assistant Professor.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 276 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

कुल 63 विज्ञापित पदों में कृषि विज्ञान, विधि, वाणिज्य, अभियान्त्रिकी, व्यापार प्रशासन और फार्मेसी के शैक्षणिक पद शामिल हैं। सुबह की पाली में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और बिजनेस मैनेजमेंट के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 260 थे, जिसमें 201 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कृषि विज्ञान, विधि और वाणिज्य के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 102 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 75 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीक्षा भवन स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया। सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कुलपति ने कहा कि नए प्रतिभावान शिक्षकों की नियुक्ति से पाठ्यक्रमों का बेहतर संचालन होगा। उन्होंने कहा कि फार्मेसी पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन आरएसी सेल के समन्वयक प्रो. राजर्षि गौड़ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर साक्षात्कार की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed