फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 24 Mahakumbh special trains will run in NER today

Gorakhpur News: एनईआर में आज चलेंगी 24 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Sat, 15 Feb 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 24 Mahakumbh special trains will run in NER today
गोरखपुर से तीन ट्रेनें झूसी के लिए चलेंगी और ऑन डिमांड झूसी से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी
विज्ञापन

अन्य ट्रेनें वाराणसी, भटनी, छपरा और मऊ के लिए चलेंगी

गोरखपुर। महाकुंभ-2025 के अवसर पर शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे से 24 महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें गोरखपुर से तीन ट्रेनें झूसी के लिए चलेंगी। अन्य ट्रेनें वाराणसी, भटनी, मऊ और छपरा आदि स्टेशनों से चलाई जाएंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को 05150 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से शाम 7:30 बजे, 05004 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 9:30 बजे और 05152 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 11:45 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन

झूसी से 05003 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी सुबह 7:45 बजे, 05149 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी सुबह 11:15 बजे, 05110 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी दोपहर 12:45 बजे, 05151 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी दोपहर 3:15 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयागराज रामबाग से 05108 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी सुबह सात बजे, 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी शाम 4:30 बजे चलाई जाएगी। बनारस से 05109 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी सुबह आठ बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी दोपहर 12:30 बजे, 09802 बनारस-सोगरिया मेला विशेष गाड़ी दोपहर 2:45 बजे, 09414 बनारस-साबरमती मेला विशेष गाड़ी शाम 7:30 बजे, 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी रात 8:30 बजे से चलाई जाएगी।

सीपीआरओ ने बताया कि छपरा से 05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी सुबह 10:05 बजे, 05129 छपरा-झूसी मेला विशेष गाड़ी शाम 6:30 बजे चलाई जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04111, 04112, 04113, 04114, 04120, 05101, 05102 एवं 05104 रिंग रेल चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed