फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 17 and a half thousand candidates locked their choices for admission in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश के लिए साढ़े 17 हजार अभ्यर्थियों ने किया च्वाइस लॉक

Mon, 28 Jul 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 17 and a half thousand candidates locked their choices for admission in DDU
डीडीयू में कल से आ सकते हैं सीट अलॉटमेंट के परिणाम
विज्ञापन

26 जुलाई को प्रवेश के लिए थी च्वाइस लॉक की अंतिम तिथि
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साढ़े 17 हजार अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक किया है। मंगलवार से सीट अलॉटमेंट के परिणाम आ सकते हैं। उसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश लेना होगा। डीडीयू प्रशासन सीट अलॉटमेंट के लिए रिजल्ट तैयार कर रहा है।

डीडीयू में 22 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के ज्यादातर परिणाम घोषित कर दिए गए थे। उसके बाद 26 जुलाई तक अभ्यर्थियों को च्वाइस लॉक की प्रक्रिया पूर्ण करनी थी। पहले चरण में प्रवेश के लिए कुल 17,553 अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार से सीट अलॉटमेंट के परिणाम आ सकते हैं। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू हो जाएगी। शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित विभागों में ऑफलाइन मोड में प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना होगा। प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगी। सीटें रिक्त रह जाने पर अगस्त में पुन: च्वाइस लॉक का विकल्प अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


....
एकल विषयों में पहले शुरू हो सकता है प्रवेश
पीजी, एलएलबी, बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में विषयों के कॉम्बिनेशन की समस्या नहीं होती है, ऐसे में इन विषयों में सीट अलॉटमेंट करना बेहद आसान है। बीए और बीएससी जैसे कोर्स में विषयों के कॉम्बिनेशन का इश्यू रहता है, इस वजह से इसका सीट अलॉटमेंट तैयार करने में थोड़ा वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
आए थे करीब 34 हजार आवेदन
प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि करीब 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इस सत्र में डीडीयू प्रवेश परीक्षा और परिणाम सबसे पहले जारी करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed