फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 13,055 B.Ed candidates took the entrance exam

बीएड: 13,055 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 13,055 B.Ed candidates took the entrance exam
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गोरखपुर जिले में 14,690 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 13,055 उपस्थित और 1635 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 13,059 उपस्थित और 1631 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

कुशीनगर में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 7,177 थे। इसमें प्रथम पाली में 6,546 उपस्थित तथा 631 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 6,544 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 633 अनुपस्थित रहे। देवरिया में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 6,931 थे। इसमें प्रथम पाली में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 6,204 तथा 709 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 16204 उपस्थित तथा 709 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के तीन जिलों में 60 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28,780 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. उदय सिंह ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग का प्रबंध किया गया था। इसकी निगरानी आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से लगातार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed