फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 10 Puja special trains will run today, eight of which will pass through Gorakhpur.

Gorakhpur News: आज चलेंगी 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें, आठ गोरखपुर से होकर जाएंगी

Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 10 Puja special trains will run today, eight of which will pass through Gorakhpur.
गोरखपुर। दिवाली और छठ के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन नवंबर को 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें आठ गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

आज चलने वाली ट्रेनें
- 09112 गोरखपुर-वड़ोदरा पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:00 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी।
- 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान कर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी होकर चलाई जाएगी।

- 05741 गोमतीनगर-न्यु जलपाईगुड़ी पूजा स्पेशल गोमतीनगर से सुबह 09:40 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी, अयोध्या धाम, गोरखपुर होकर चलाई जाएगी।

- 04607 छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल छपरा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर होकर चलाई जाएगी।

- 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस पूजा स्पेशल बढ़नी से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी।

- 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा स्पेशल बहराइच से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होकर चलाई जाएगी।

- 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


- 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा स्पेशल गोरखपुर से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर भटनी, मऊ, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी होकर चलाई जाएगी।

- 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होकर चलाई जाएगी।

- 03216 थावे-पटना पूजा स्पेशल थावे से शाम 6:25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed