{"_id":"5f4a2ba8e7877e5b2f4b91b5","slug":"gorakhpur-nausad-bus-stand-disorder-buses-are-not-operating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस बस अड्डे की नहीं सुधरी है अव्यवस्था, नहीं हो रहा है बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस बस अड्डे की नहीं सुधरी है अव्यवस्था, नहीं हो रहा है बसों का संचालन
Sat, 29 Aug 2020 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:04 PM IST
सार
- अमर उजाला की दूसरी पड़ताल में भी कई खामियां पाई गईं, नहीं हो रहा है बसों का संचालन
- अमर उजाला में खबर छपने के बाद आरएम ने किया था निरीक्षण, सभी चीजें दुरुस्त होने का किया था दावा
- आरएम साहब, कमरों के ताले तो खुले, लेकिन अफसर रहे नदारद, शौचालय पर अब भी लटका है ताला
विज्ञापन
नौसड़ बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में परिवहन निगम के अफसर अपनी कमियों पर पर्दा डालते फिर रहे हैं। नौसड़ बस अड्डे की अव्यवस्था के बारे में बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आरएम बस स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां सभी चीजें दुरुस्त नजर आईं। सिर्फ एक एलसीडी स्क्रीन ही उन्हें खराब दिखा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमर उजाला ने फिर से नौसड़ बस स्टेशन की पड़ताल की। अब कमरों के ताले तो खुल गए थे, लेकिन उनमें बाहर से कुंडी लगी थी कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। पूछताछ काउंटर पर बैठे कर्मचारी से पूछा गया कि केंद्र प्रभारी कहां हैं तो उसने कहा हमें नहीं मालूम है।
विज्ञापन
शौचालय के दरवाजे पर पहले की ही तरह ताला लगा था। किसी भी प्लेटफार्म पर एक भी बस नहीं खड़ी थी। जबकि एक डग्गामार बस स्टेशन के सामने खड़ी थी। इतनी कमियों के बाद भी आरएम जब वहां जाते हैं तो उन्हें कोई कमी नहीं दिखती।
विज्ञापन
बता दें कि अमर उजाला ने अपनी पहली ही खबर में पड़ताल के बाद बताया था कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी कमरों में ताले बंद हैं। एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं मिला था। न ही डीएम के निर्देशों के मुताबिक वहां से वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ रूट की बसें संचालित की जा रही थीं। इस स्थिति में अब भी ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
नौसड़ पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में यात्री
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम ने निर्देश दिया था कि लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी की रूट की बसें नौसड़ बस स्टेशन पर ही रुकेंगी और यहीं से जाएंगी। अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद बड़ी संख्या में यात्री बस पकड़ने के लिए यहां पहुंचने लगे हैं। यहां से इन तीनों रूटों की बसें संचालित नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
गोरखपुर क्षेत्र के आरएम पीके तिवारी ने बताया कि नौसड़ बस स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां सभी चीजें दुरुस्त मिलीं। सिर्फ एक एलसीडी स्क्रीन बंद मिली थी, जिसे चालू कराने का निर्देश दिया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र के आरएम पीके तिवारी ने बताया कि नौसड़ बस स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां सभी चीजें दुरुस्त मिलीं। सिर्फ एक एलसीडी स्क्रीन बंद मिली थी, जिसे चालू कराने का निर्देश दिया गया है।