फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Election Code of Conduct implemented

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव: आचार संहिता लागू, पूरी तरह चुनावी मोड में आया प्रशासन

Mon, 10 Apr 2023 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 12:52 PM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम ने महानगर क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के बैनर-होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। 24 घंटे में बैनर-होर्डिंग अनिवार्य रूप से हटा देने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Election Code of Conduct implemented
अधिसूचना जारी होने के बाद अम्बेडकर चौक के पास होडिंग हटाते नगर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। एक तरफ जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दीं। वहीं, नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों से बैनर-पोस्टर उतारना शुरू कर दिया। इस चुनाव में 13.66 लाख मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। इनमें 10.48 लाख मतदाताओं पर मेयर के चुनाव की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के साथ ही अब नगर निकायों और नगर निगम परिक्षेत्र में नई परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है। वहीं, वर्कआर्डर जारी नहीं होने से कुछ कार्य अब शहर की सरकार बनने के बाद ही शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही रविवार देर शाम जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय स्तर पर सोमवार को अधिसूचना जारी होगी। सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में करीब 125 आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह व मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेयर के टिकट के लिए भाजपा में घमासान, बढ़ती जा रही दावेदारों की फेहरिस्त

सोमवार से रिटर्निंग आफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को भी चुनाव को लेकर प्रशिक्षण मलेगा। इस चुनाव में करीब 10 हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम ने महानगर क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के बैनर-होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। 24 घंटे में बैनर-होर्डिंग अनिवार्य रूप से हटा देने का निर्देश दिया गया है। उधर, देर रात तक निगम की पांच टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई जारी रही।
 

निकाय पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर
नगर निगम 575826 472636 1048462
सहजनवां 19049 15566 34615
बांसगांव 8868 8147 17015
मुंडेरा बाजार 14010 12803 26813
पीपीगंज 23477 21525 45002
पिपराइच 16579 15659 32238
गोला बाजार 22767 19811 42578
बड़हलगंज 18889 17054 35943
कस्बासंग्रामपुर 10341 9489 19830
चौमुखा 10525 9708 20233
उरुवा बाजार 11613 10878 22491
घघसरा बाजार 11469 10142 21611
कुल 743413 623418 1366831


उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में जिन परियोजनाओं का वर्क आर्डर जारी हो चुका है, वह सुचारू रूप से चलता रहेगा। लेकिन जिनका वर्कआर्डर जारी नहीं हुआ है। वह काम आचार संहिता लागू रहने तक ठप रहेगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम पूरा हो चुका है। चुनाव को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण का काम शुरू किया जा रहा है।

 

सभी आपत्तियां निराधार, आरक्षण में कोई बदलाव नहीं

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आरक्षण को लेकर जारी अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण भी हो गया है। एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता के मुताबिक सभी आपत्तियां निराधार पाई गईं हैं। निस्तारण के बाद शासन ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। गोरखपुर में नगर निगम या नगर पंचायतों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एचएन सिंह चौराहा से गोरखनाथ मंदिर फोरलेन का इंतजार बढ़ा
चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर बनने का फोरलेन पर शुरू नहीं हो सकेगा। इसकी वजह यह है कि इसके लिए अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। हालांकि शहर की करीब सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास कर दिए जाने की वजह से आचार संहिता लागू होने का कोई असर नहीं पड़ेगा और सारे काम निर्बाध रूप से चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed