फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation will seize bank accounts if recovery of big defaulters is not finished.

टैक्स नहीं भरा तो खाते होंगे सीज: नगर निगम गोरखपुर ने लिया बड़ा फैसला, 2516 बड़े बकाएदार निशाने पर

Thu, 14 Nov 2024 07:16 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

बैंक खाते होंगे सीज : नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जोन के बकाएदारों की सूची तैयार करें। पहली सूची में 2516 बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। अगर 15 दिनों के भीतर इन्होंने बकाए को जमा नहीं किया तो नगर निगम इनके बैंक खातों को सीज करवा सकता है।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation will seize bank accounts if recovery of big defaulters is not finished.
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में 2516 बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। इनको नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के 15 दिनों के अंदर बकाया जमा नहीं किया गया तो संबंधित के बैंक खाते सीज करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी करदाताओं को संपत्ति कर के बिल भेजे जा चुके हैं। 30 सितंबर तक छूट भी उपलब्ध कराई गई थी। लगातार संपर्क, बिल प्रेषण और शिविर आयोजन के बावजूद कई बकाएदारों ने भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जोन के बकाएदारों की सूची तैयार करें। पहली सूची में 2516 बकाएदारों को चिह्नित किया गया है, जिनमें राजकीय संपत्तियां भी शामिल हैं। निर्देश दिए कि सूची का परीक्षण कर लें और यदि किसी ने पहले ही कर का भुगतान कर दिया हो और किसी कारणवश सूची में नाम आ गया, तो उसके अनुसार अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बचे बकाएदारों को एक हफ्ते के अंदर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। राजकीय संपत्तियों के लिए अलग पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को प्रतिदिन कार्यवाही की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed