{"_id":"6161fa648ebc3e222b44e99a","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-will-give-free-cows-to-the-needy-gorakhpur-city-news-gkp412315535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जरूरतमंदों लोगों को निशुल्क गायें देगा नगर निगम, मिलेगा चारे का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जरूरतमंदों लोगों को निशुल्क गायें देगा नगर निगम, मिलेगा चारे का पैसा
Sun, 10 Oct 2021 02:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:34 PM IST
सार
50 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे 2459 कंपोस्ट पिट और 39347 सोक पिट, 100 दिन की इस योजना में 1,86,896 ग्रामीणों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाज के जो भी व्यक्ति जरूरतमंद हैं या फिर जिन परिवारों में कुपोषित बच्चे हैं, वैसे परिवार को नगर निगम कान्हा उपवन के गर्भवती या बछड़ों वाली गायों को निशुल्क देगा। इसके साथ नगर निगम सरकार की योजना के तहत इन पशुओं के चारे के लिए निर्धारित धनराशि भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
दरअसल नगर आयुक्त अविनाश सिंह शनिवार को कान्हा उपवन में विशेष सफाई एवं श्रमदान करने पहुंचे। इसी दौरान कान्हा उपवन में एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। हालांकि इन गाय और बछड़े का कान्हा उपवन में अन्य गोवंशीय की तरह बेहतर ढंग से देखभाल हो जाएगा, लेकिन नगर आयुक्त ने ऐसी अन्य गायों को भी शामिल 32 गांवों समेत नगर निगम क्षेत्र के जरूरतमंदों को निशुल्क देने का निर्णय लिया है। जल्द ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर नगर निगम की ओर से इन गायों को निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कान्हा उपवन की गर्भवती या बच्चे वाली गायों को जरूरतमंदों को नगर निगम के द्वारा निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा अगर व्यक्ति इन पशुओं को खिलाने में असमर्थ होगा तो सरकार की योजना के अनुसार इनके चारे के लिए महीने का 900 रुपये भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन