{"_id":"6215eea9a8a9b97a6e1aa262","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-organic-fertilizer-will-be-sold-in-name-of-sanjeevani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: संजीवनी के नाम से बिकेगी नगर निगम की जैविक खाद, तैयार होने लगी वर्मी कंपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: संजीवनी के नाम से बिकेगी नगर निगम की जैविक खाद, तैयार होने लगी वर्मी कंपोस्ट
Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम वर्मी कंपोस्ट तैयार करा रहा है। एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम की पैकिंग होगी। संजीवनी के नाम से वर्मी कंपोस्ट की बिक्री होगी। इसके लिए आउटलेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम के कान्हा उपवन में गोबर से बनाई गई, जैविक खाद संजीवनी के नाम से बिकेगी। कान्हा उपवन में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैविक खाद की पैकिंग एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम के पैक में होगी। नगर निगम जल्द ही इसके लिए आउटलेट बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
कान्हा उपवन में एक हजार से ज्यादा गोवंशीय पशु हैं। नगर निगम ने इनके गोबर से खाद बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को वर्मी कंपोस्ट विशेषज्ञ नागेंद्र पांडेय ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की शुरुआत कर दी है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नगर निगम के सहायक आयुक्त नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि कान्हा उपवन परिसर में कुल 40 बेड बनाए गए हैं। इससे महीने में 30 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम वर्मी कंपोस्ट तैयार करा रहा है। एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम की पैकिंग होगी। संजीवनी के नाम से वर्मी कंपोस्ट की बिक्री होगी। इसके लिए आउटलेट बनाए जाएंगे।