{"_id":"5e3bcfb28ebc3ee61b2d3fbd","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-new-building-will-seen-religious-historical-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम के नए भवन में दिखेगी ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम के नए भवन में दिखेगी ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की झलक
Thu, 06 Feb 2020 02:08 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:08 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद किया गया बदलाव, सीएम ने देखकर दी सहमति
- दो साल में पूरा हो जाएगा नए भवन का निर्माण, 27 फरवरी को खुलेगी टेक्निकल बीड
विज्ञापन
nagar nigam gorakhpur (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम के नए भवन में गोरखपुर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की भी झलक नजर आएगी। मुख्यमंत्री के सुझाव पर इस भवन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने सहमति भी जता दी है। 27 फरवरी को इसकी टेक्निकल बीड खुलेगी। दो साल में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
गोरखपुर नगर निगम भवन का निर्माण 31 जनवरी को ही शुरू हो जाना था, लेकिन कुछ वजहों से इसमें देर हो गई। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की ओर से 27 फरवरी को टेक्निकल बीड खोली जाएगी। हालांकि इसके पहले निर्माण स्थल के पास अन्य काम शुरू हो जाएंगे। इसके लुक में अब गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ ताल आदि गोरखपुर के महत्वपूर्ण स्थलों की झलक भी दिखाई देगी।

मुख्यमंत्री के सुझाव पर भवन के लुक में बदलाव किया गया। अब इस भवन में गोरखपुर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की झलक नजर आएगी। निर्माण के लिए दो साल का समय मिला है। समय से निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- पारसनाथ यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएंडडीएस
सात मंजिला भवन में तीन तल की अंडरग्राउंड पार्किंग
नगर निगम का यह नया भवन सात मंजिला होगा, जिसमें तीन मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए होगी। हरेक मंजिल में करीब 70 से 80 गाड़ियां रखी जा सकेंगी। वहीं सदन एक ही मंजिल को दो मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें नीचे पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के बैठने की जगह होगी। ऊपरी मंजिल पर दर्शक दीर्घा के अलावा पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनाई जाएंगी, जिसे नगर निगम किराए पर देगा। कुल 90 हजार वर्ग फीट में पूरे बिल्डिंग का निर्माण होगा। लागत करीब 24 करोड़ आएगी।