फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation alert regarding Corona virus

कोरोना वायरस को लेकर गोरखपुर नगर निगम अलर्ट, शहर किया जा रहा है सैनेटाइज

Sun, 22 Mar 2020 05:31 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation alert regarding Corona virus
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम पूरे शहर को सैनेटाइज करने में जुट गया है। रविवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में हाइपो सोडियम क्लोराइड के घोल का छिड़काव किया गया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने भी सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया देखी।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ हाथ मिलाने से ही नहीं बल्कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा दरवाजे, खिड़कियों के खोलने के बाद दूसरे व्यक्ति द्वारा छूने से भी फैलता है। ऐसे में लोगों द्वारा किसी भी घर में जाने या खुलवाने के लिए सबसे पहले उसके दरवाजे का हैंडल छूता है।
विज्ञापन


ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी देर तक बना रहता है। ऐसे में नगर निगम की ओर से शहर के सभी इलाकों में गलियों में दरवाजों और खिड़कियों को सैनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए छह गाड़ियां लगाई हैं, जो विभिन्न इलाकों में जाकर दरवाजों और खिड़कियों को सैनेटाइज करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, रेती रोड, घंटाघर, नक्खास चौक, साहबगंज, मिर्जापुर, तुर्कमानपुर, गोरखनाथ मंदिर से सटे इलाकों को सैनेटाइज किया गया। एक अन्य टीम ने शहर के दूसरों इलाकों में सैनेटाइजेशन का काम किया। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस को संक्रमण को रोकने के लिए पूरे शहर को सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed