फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur monsoon rain may will be come evening

Gorakhpur Monsoon: बारिश तो कभी पसीने ने भिगोया..आज भी फुहार के आसार

Wed, 05 Jul 2023 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

उमस से बचने के लोग कूलर, पंखे और एसी का प्रयोग करते दिखे। सुबह से धूप होने से दोपहर में उमस बढ़ गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को शहर के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
gorakhpur monsoon rain may will be come evening
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिन झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम को छिटपुट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


मानसून की पहली बारिश 29 जून को होने के बाद गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की थी। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को सुबह से धूप निकलने के चलते लोग दिन में गर्मी और उमस से परेशान हो उठे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यहां बच्चों पर पिटवुल-रॉडविलर ने किया हमला तो भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस से बचने के लोग कूलर, पंखे और एसी का प्रयोग करते दिखे। सुबह से धूप होने से दोपहर में उमस बढ़ गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शाम को शहर के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed