{"_id":"676ef63cc29671d46402b983","slug":"gorakhpur-miscreants-looted-rs-2-67-lakh-from-poultry-farm-owner-by-firing-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : फायरिंग कर बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख लूटे, पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : फायरिंग कर बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख लूटे, पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में
Sat, 28 Dec 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:17 AM IST
सार
आरोप है कि फार्म मालिक के पास रखा 2.67 लाख रुपया लूट कर धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदित्य पोल्ट्री फर्म बस्ती से पिकअप चालक सूरज मुर्गा लेकर हाटा कुशीनगर गया था। उसके साथ एक मजदूर शम्भु तथा पोल्ट्री फार्म के मालिक बस्ती जिले के चैनपुरवा निवासी आदित्य उर्फ वैभव शुक्ल भी थे। तीनों रुपया कलेक्शन कर घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सबने बृहस्पतिवार देर रात सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास एक ढाबे पर रुक कर भोजन किया। उसके बाद बस्ती जाने के लिए निकले।
इसके बाद पीछा करते आ रहे सफारी सवार बदमाशों ने गोरखपुर-संतकबीरनगर सीमा पर कसरवल से आगे आमी नदी के पुल पर पिकअप पर फायरिंग किया। चालक ने पिकअप रोक दी। आरोप है कि फार्म मालिक के पास रखा 2.67 लाख रुपया लूट कर धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन