{"_id":"5e0f6e278ebc3e87e915d979","slug":"gorakhpur-mahotsava-prepration-gorakhpur-news-gkp3357887187","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव का यूनिवर्सिटी प्रांगण में लगेगा पंडाल, दस हजार लोग उठाएंगे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव का यूनिवर्सिटी प्रांगण में लगेगा पंडाल, दस हजार लोग उठाएंगे लुत्फ
Fri, 03 Jan 2020 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:46 PM IST
सार
- गोरखपुर यूनिवर्सिटी के खेल क्रीड़ांगन में लगेगा भव्य पांडाल, शनिवार से शुरू होगा काम
- 11-13 जनवरी तक मुख्य मंच पर होगा बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट का आयोजन
विज्ञापन
पिछले साल कुछ ऐसी थी गोरखपुर महोत्सव की तैयारी
- फोटो : फाइल
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने में महोत्सव समिति जोर शोर से जुटी है। समिति ने बॉलीवुड नाइट, भोजुपरी नाइट के अंतर्गत प्रस्तुति देने वाले कालाकारों के नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं महोत्सव का लुत्फ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकें, इसके लिए 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल क्रीड़ांगन में की जाएगी।
11-13 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव के लिए पंडाल लगाने का काम शनिवार से शुरू होगा।
बॉलीवुड नाइट के अंतर्गत 11 जनवरी को जहां मशहूर बालीवुड गायिका अल्का याज्ञनिक तो 13 जनवरी को सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 12 जनवरी को आयोजित होने वाली भोजपुरी नाइट में भरत शर्मा माटी की खुशबू बिखेरते नजर आएंगे।
इनके अलावा आकर्षण का केंद्र मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव और सदर सांसद और अभिनेता रवि किशन अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं को सुनाएंगेे। इनके अलावा महोत्सव के पहले दिन सैक्सोफोनिस्ट एसएस सुब्बालक्ष्मी की प्रस्तुति का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं अंतिम दिन गीतांजलि शर्मा के नेतृत्व में मथुरा की टीम मयूर नृत्य कर फूलों की होली खेलेगी।

Trending Videos
17 तक चलेगा शिल्प मेला
महोत्सव के अंतर्गत शिल्प मेला का आयोजन खेल क्रीड़ांगन में किया जाएगा। इस दौरान देशभर के शिल्पी अपने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे। सात दिवसीय मेला के अंतर्गत 14-17 जनवरी तक शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ज्यादा रसगुल्ले खाएं, इनाम भी ले जाएं
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। आकर्षण का केंद्र एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा रसगुल्ला खाकर इनाम ले जाने वाली प्रतियोगिता होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गोरखपुर महोत्सव की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
ऑफ लाइन पंजीकरण शनिवार से गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग में सुबह 10:30 बजे से कराया जा सकता है।
ये जानकारी महोत्सव महिला सेल की सचिव प्रो. विनीता पाठक ने संवाद भवन में आयोजित प्रेसमवार्ता के दौरान शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि 11-13 जनवरी तक सभी प्रतियोगिताएं कला संकाय भवन के सामने स्थित विवेकानंद पार्क में दोपहर 1 बजे से होंगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान फिटनेस, फ्लावर डेकोरेशन, फैशन एवं टैलेंट कंप्टीशन, एकल गायन, समूह नृत्य, रसगुल्ला खाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता के दौरान मुध सराफ, निकिता कन्नौडिया, अपनीत गुप्ता, स्मिल अग्रवाल, चारू, कविता त्रिपाठी, वंदना दास, शालिनी श्रीवास्तव, प्रीति त्रिपाठी, वंदना दास, रेखा गाडिया, अखिल मिश्रा, पवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।