{"_id":"6593e7ba49dc7d0b3a061d43","slug":"gorakhpur-mahotsav-now-sports-competitions-will-start-from-january-7-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव: अब सात जनवरी से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं, पांच जनवरी तक होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव: अब सात जनवरी से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं, पांच जनवरी तक होगा पंजीकरण
Tue, 02 Jan 2024 04:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:08 PM IST
सार
इस बार प्रतियोगिता में रोइंग को पहली बार शामिल किया गया है। इसकी तिथि आठ जनवरी निर्धारित थी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जूनियर आयु वर्ग में जिलास्तरीय (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव के तहत होने वाली खेल प्रतियोगिताएं अब सात जनवरी से शुरू होंगी। पहले यह पांच जनवरी से निर्धारित थी। खेलों की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। सात को अपराह्न तीन बजे सांसद रवि किशन शुक्ल इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय हाॅफ मैराथन (महिला व पुरुष) को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं जिलास्तरीय होंगी। विकलांग ट्राई साइकिल रेस (पुरुष) को छोड़कर अन्य 12 प्रतियोगिताएं जूनियर स्तर पर होंगी। इसमें स्कूल, काॅलेज और क्लब पांच जनवरी तक कार्यालय में खिलाड़ियों का पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सात जनवरी को बालक वर्ग में जिलास्तरीय जूनियर हैंडबाॅल और बाक्सिंग प्रतियोगिताएं होंगी। सात और आठ को बालक और बालिका वर्ग में बैडमिंटन, कुश्ती, जिम्नास्टिक, कबड्डी और वाॅलीबाॅल का आयोजन होगा। सात और आठ को बालक वर्ग में फुटबाॅल प्रतियोगिता भी होगी। बालक और बालिका वर्ग में टेबल टेनिस प्रतियोगिता नौ को होगी। बालक वर्ग में 11 व 12 जनवरी को हाॅकी और बास्केटबाॅल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस बार प्रतियोगिता में रोइंग को पहली बार शामिल किया गया है। इसकी तिथि आठ जनवरी निर्धारित थी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जूनियर आयु वर्ग में जिलास्तरीय (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ताल में किया जाएगा। प्रतिभागी सिंगल स्कल, डबल स्कल, काकलेस पेयर में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
पुरुष वर्ग में जिला स्तरीय ट्राई साइकिल रेस और राज्य स्तरीय (महिला व पुरुष) ओपेन हाॅफ मैराथन प्रतियोगिता 10 को होगी। हाॅफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 25-25 हजार, 20-20 हजार और तृतीय पुरस्कार 15-15 हजार दिया जाएगा। चतुर्थ, पंचम, षष्टम व सप्तम स्थान पाने वाले धावकों को पांच-पांच हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।