फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahotsav Do not drive towards sailing for four days from today

Gorakhpur Mahotsav: आज से चार दिन तक नौकायन की ओर गाड़ी से न जाएं, यहां देखें डायवर्जन

Thu, 11 Jan 2024 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

एसपी सिटी के मुताबिक, महोत्सव की सुरक्षा के लिए एक एडिशनल एसपी, छह सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 75 दरोगा, चार महिला दरोगा, 55 महिला सिपाही, 285 पुरुष सिपाही, एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav Do not drive towards sailing for four days from today
नौकायन का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव के अवसर पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। महोत्सव के अलावा अन्य सभी वाहन 11 से 13 जनवरी तक नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। तीन पहिया, चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे गोरखपुर महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पुलिस ने पूरी कर ली है। महोत्सव में सुरक्षित होकर लोग आनंद ले सकें, इसके लिए पुलिस की तैनाती के साथ ही रूट डायवर्जन और पार्किंग का इंतजाम कर दिया गया है। महोत्सव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। एसपी क्राइम इंदुप्रभा सिंह को महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का नोडल प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसपी सिटी भी पूरी व्यवस्था का सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक, महोत्सव की सुरक्षा के लिए एक एडिशनल एसपी, छह सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 75 दरोगा, चार महिला दरोगा, 55 महिला सिपाही, 285 पुरुष सिपाही, एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की भी तैनाती की जाएगी। सादे ड्रेस में एलआईयू, इंटेलिजेंस के लोग भी नजर बनाए रखेंगे, साथ ही क्राइम ब्रांच के लोग भी तैनात रहेंगे।

 

रात्रि 12 बजे तक रहेगा डायवर्जन

  • गोरखपुर महोत्सव के अवसर पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। महोत्सव के अलावा अन्य सभी वाहन 11 से 13 जनवरी तक नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। तीन पहिया, चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
  • देवरिया, खोराबार एवं चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा, थाना रामगढ़ताल से हनुमान मंदिर तिराहा होकर जाएंगे।
  • इसी तरह देवरिया, खोराबार, चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायन की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से थाना रामगढ़ताल, अमर उजाला तिराहा होकर जाएंगे।
  • पैडलेगंज से गोरखपुर महोत्सव में आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन पुराना वाटर पार्क में पार्क होंगे।
  • ट्रांसफार्मर तिराहा नौकायन से नौकायन तिराहा की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास तिरहा से नौकायन घूमने आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहन ट्रांसफाॅर्मर तिराहा से नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन तिराहा से डायवर्जन करके महंथ दिग्विजय नाथ पार्क में पार्किंग होंगे।
  • महंथ दिग्विजयनाथ पार्क भर जाने पर चार पहिया वाहन को जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट तिराहा से नौकायन की तरफ जाना प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ये वाहन तिराहा के दोनों तरफ सड़क पर पार्क कराए जाएंगे।
  • तारामंडल क्षेत्र से चंपा देवी पार्क, पैडलेगंज से चंपा देवी पार्क की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।


यहां पर होगी पार्किंग

  • महंथ दिग्विजयनाथ पार्क में दो पहिया, चार पहिया वाहन
  • सर्किट हाउस मुख्य द्वार के बगल में दो पहिया, चार पहिया वाहन
  • बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे व बगल में चार पहिया वाहन
  • पुराना वाटर पार्क में दो पहिया, चार पहिया वाहन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed