फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Lucknow Vande Bharat to be extended till Prayagraj

New Year 2024: नए साल में वंदेभारत से जाइए प्रयागराज, रात तक लौट भी आएंगे

Thu, 21 Dec 2023 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 सुबह 6:05 बजे चलेगी। ट्रेन सुबह 6:52-6:54 बजे बस्ती, 8:15-8:17 बजे अयोध्या और 10:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10:35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। रायबरेली में ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Lucknow Vande Bharat to be extended till Prayagraj
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब संगम स्नान हो, हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने प्रयागराज जाना हो या किसी अन्य कार्य से जाना हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नए साल में गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज तक जाएगी और रात में लौट भी आएगी। इस ट्रेन के विस्तारीकरण की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बस उद्घाटन की तारीख तय होनी बाकी है। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लखनऊ या प्रयागराज से इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वांचल के लोगों के लिए प्रयागराज धार्मिक नगरी के साथ-साथ कानून और शिक्षा के लिए भी प्रमुख केंद्र है। हाईकोर्ट से संबंधित मामलों के लिए लोगों को वहीं जाना है। अक्सर सरकारी अधिकारियों को मुकदमे में अपना पक्ष रखने जाना पड़ता है। इसके अलावा संगम स्नान के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं।
विज्ञापन


अभी गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों वाराणसी के रास्ते प्रयागराज जंक्शन जाती हैं, लेकिन अब वंदेभारत अयोध्या-लखनऊ के रास्ते प्रयागराज जाएगी। अभी यह ट्रेन गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ जा रही है, जिसे विस्तार दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
 

ये है संभावित समय सारिणी
गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 सुबह 6:05 बजे चलेगी। ट्रेन सुबह 6:52-6:54 बजे बस्ती, 8:15-8:17 बजे अयोध्या और 10:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10:35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। रायबरेली में ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या 22550 दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी। वहां 15 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 6:30 बजे लखनऊ से चलेगी और रात 10:40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। आठ कोच की इस ट्रेन में एक बार में 530 यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed