फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur loco pilot promotion

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लोको पायलटों के लिए अच्छी खबर, 248 सहायक पदोन्नत

Fri, 17 Jan 2020 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur loco pilot promotion
लोको पायलट की पदोन्नति की लिस्ट जारी होने के बाद लोग खुशी मनाते।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लोको पायलटों के लिए अच्छी खबर है। पिछले तीन सालों से लटके पदोन्नति मामले का समाधान रेल प्रशासन ने कर दिया है। 248 सहायक लोको पायलट अब पदोन्नति पाएंगे। रेलवे प्रशासन ने पदोन्नति की सूची जारी कर दी है। लोको पायलट की पदोन्नति को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ लगातार आंदोलन कर रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पदोन्नति की सूची जारी होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कार्यालय पर पहुंचे लोको पायलटों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि संघ की अनवरत लड़ाई रंग लाई है। अब सहायक लोको पायलटों को 2400 ग्रेड पे का वेतनमान मिलेगा और वे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट बन जाएंगे।
विज्ञापन


अभी तक वे सहायक लोको पायलट के नाम पर 1900 ग्रेड पे पर ही कार्य कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि नियमानुसार दो वर्ष बाद सहायक लोको पायलटों की पदोन्नति हो जानी थी, लेकिन रेलवे प्रशासन की उदासीनता के चलते मामला लटका था। संघ पदोन्नति की लगातार मांग करता रहा है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया गया। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे ने भी इस मामले को बोर्ड में उठाया था। कर्मचारियों के संघर्षों की एक बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed