फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, देखें दिनभर की हलचल

Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur latest news, geal time apdate, gorakhpur 27 february latest update
देखें दिनभर की हलचल... - फोटो : अमर उजाला
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोरखपुर जोन की 69 वी अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीआईजी राजेश डी मोडक, एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं शहरवासियों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने के लक्ष्य से अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ आज तुर्कमानपुर रावत पाठशाला के पास पहुंचा।


इसे भी पढ़ें...
पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, गोरखपुर व संतकबीरनगर का विजयी आगाज
तुर्कमानपुर में पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ, निशुल्क इलाज पाकर खिले मरीजों के चेहरे


देखें दिनभर की हलचल...
gorakhpur latest news, geal time apdate, gorakhpur 27 february latest update
धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के गठन के बाद अनशन समाप्त
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर का चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी का औपचारिक गठन किया गया। जिसके बाद कमेटी के चेयरमैन अरुणेश कुमार शुक्ला एवं सदस्य बच्चन प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र शरण श्रीवास्तव, राधेश्याम पांडेय, रामगोविंद त्रिपाठी ने एक बैठक की। बैठक प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई। इसके बाद बार एसोसिएशन का चुनाव न कराने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा आश्वासन एल्डर्स कमेटी के लोगों के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि 29 फरवरी को 12 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में एक साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है। जिससे चुनाव की तिथि के घोषित की जा सके। वहीं बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट  के अध्यक्ष वीरेंद्र शाही ने बताया कि अनियमित सदस्यों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है और एल्डर्स कमेटी के गठन हेतु वरिष्ठ सदस्यों को सहमति हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है। सहमति पत्र आने के बाद एल्डर्स कमेटी का गठन कर साधारण सभा की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने 29 फरवरी को होने वाली साधारण सभा की बैठक का उन्होंने खंडन किया है।
gorakhpur latest news, geal time apdate, gorakhpur 27 february latest update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
होली के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ बृहस्पतिवार से अभियान शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोलघर स्थित खोआ मंडी में छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदार शटर बंद कर भाग गए। टीम ने मौके से खोआ समेत मिठाई के छह नमूने लिए और खराब हो चुक ा 60 किलो मिल्क केक नष्ट करा दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि होली तक यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान दूध एवं उससे बने खाद्य पदार्थों, तेल और वनस्पति पर विशेष नजर रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ सुबह 10:30 बजे ही खोआ मंडी पहुंच गई। दुकानें खुलने के शुरूआती चंद घंटों के भीतर हुई इस कार्रवाई से वहां भगदड़ मच गई। कई दुकानदार दुकानें खुली ही छोड़ भाग गए तो कुछ बंद करके।

हालांकि मामला समझने के बाद कुछ दुकानदार वापस आ गए। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक दुकानों के खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की। टीम ने वहां से खोआ के तीन, सोनपापड़ी के दो और लड्ड वू बतीसा के एक-एक नमूने लिए। उधर बृहस्पतिवार को ही शासन से भी होली के मद्देनजर निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश मिले।

कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद राय, अजय सिंह, इंद्रेश प्रसाद, प्रतिमा त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur latest news, geal time apdate, gorakhpur 27 february latest update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर उनको याद करते दिशा छात्र संगठन के लोग।
विज्ञापन
gorakhpur latest news, geal time apdate, gorakhpur 27 february latest update
परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोसेफ खोराबार में आईसीएससी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed