{"_id":"5f4d45f28ebc3e4ad7124753","slug":"gorakhpur-kishan-parsal-express-gorakhpur-city-news-gkp363798677","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक मंगलवार को पुणे के लिए चलेगी किसान पार्सल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक मंगलवार को पुणे के लिए चलेगी किसान पार्सल एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक मंगलवार को पुणे के लिए चलेगी किसान पार्सल एक्सप्रेस
गोरखपुर। पूर्वांचल के किसानों और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से पुणे के बीच किसान पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह पहली ट्रेन सुबह 9:00 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन पुणे से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.50 बजे चलकर मंगलवार सुबह 5.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और पार्सल सामान उतारकर सुबह 9.00 बजे पुणे के लिए रवाना हो जाएगी। 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह यहां से रवाना होकर बृहस्पतिवार दोपहर 12.50 बजे पुणे पहुंचेगी। कुल 15 पार्सल यान लगाए जाएंगे।
एयरकूल्ड होंगे यान, खराब नहीं होंगी सब्जियां
किसान पार्सल एक्सप्रेस में दो से तीन यान पूरी तरह से एयरकूल्ड हैं। इससे सब्जियां खराब नहीं होंगी। पुणे से इस ट्रेन से व्यापारियों ने प्याज और लहसुन मंगाया है। हालांकि, गोरखपुर से पुणे के लिए रवाना होने वाली इस ट्रेन के लिए देर शाम तक कोई भी उत्पाद या सामान बुक नहीं हो पाया। रास्ते में भी बुकिंग सामान को लोड किया जाएगा।